जानती हो ईश्वर ने मन को दो अक्षरों का ही क्यों बनाया ? लड़क…
✣
जानती हो ईश्वर ने मन को दो अक्षरों का ही क्यों बनाया ? लड़के ने पूछा कि जल्दी किसी पर आ सके और जल्दी भुला सके....लड़की ने मुस्कान बिखेरते हुए कहा। अच्छा! फिर प्रेम लिखते वक्त ईश्वर ने अतिरिक्त मात्रा क्यों लगा दी? लड़के ने लड़की की हथेली पर लिखते हुए पूछा लड़की ने हथेली चूमते हुए कहा ईश्वर उदार था... उसने आते और जाते वक्त को टाँगने के लिए प्रेम पर एक खूंटी लगा दी कि .... मन उसपर टिका रहे। लड़की प्रेम थी ....तो लड़का मन हो गया। उस पर टिक गया।
मूल प्रकाशनKalpana Pandey का Facebook संग्रह