सुबह झाड़फूँक करते वक्त आईना देखा।
✣
सुबह झाड़फूँक करते वक्त आईना देखा। आइने में कोई उदास देखा। देखते ही उसे पोंछ दिया आईना चमक गया उदासी कपड़े पर चिपक गई। चमकते आइने में एक बार फिर खुद को देखा। इस बार जिंदा देखा। मुस्कराई दिल उकेरा लव यू लिखा कल्पना ने आइने की ओर चुंबन उछाल दिया।
मूल प्रकाशनKalpana Pandey का Facebook संग्रह