खामोशी से जाना
✣
खामोशी से जाना... ऐसे कि थे ही नहीं कभी । जो तो तुम "निश्चल निपट प्रेमी" थे तो ये तय है कि चले जाने के बाद तुम्हारे जाने का शोर होगा बेहिसाब बहुत बाद तक बहुत सारा तुमको याद किया जाएगा बेवजह न चाहते हुए भी तुम मौजूद होगे अपनी अनुपस्थिति में बेतहाशा तुम अपना जाना रद्द नहीं कर पाओगे और बने रहोगे हर तरफ बेहिसाब और जो तुम "बस हुए" तो तुम्हारा जाना भुला दिया जाएगा उसी पल बेआब
मूल प्रकाशनKalpana Pandey का Facebook संग्रह