कल्पनापूरा संग्रह

रचना 364 / 789

Fb पर सबके पास अपना वेयरहाउस... अपनी जगह है तो tag करके अपन…

Fb पर सबके पास अपना वेयरहाउस... अपनी जगह है तो tag करके अपना माल दूसरे के गोदाम में फैंकने की क्या जरूरत है। अजब जबरदस्ती है। खबरदार! मेरी वॉल पर सिर्फ मैं पसरूंगी। दूसरे का लिखा कविता हो या कूड़ा सब उसी समय बाहर हो जायेगा। मुझे मेरा गोदाम अपने तरीके से साफ़ रखना आता है। बुरा मत मानिए ।मानेंगे तो भी मुझे बुरा नहीं लगेगा। एक और बात messenger फालतू जगह है। मंदिर नहीं। घंटी कितनी भी बजा लें ।फूल पत्ती भेज लें... देवी प्रसन्न नहीं होती। क्षमा सहित

मूल प्रकाशनKalpana Pandey का Facebook संग्रह