मेरा लिए प्रेम आसान है।
✣
मेरा लिए प्रेम आसान है। हो जाता है .... या फिर किया जा सकता है पर मेरा यकीन बेहद जटिल । अगर मेरे यकीन में सुराख हुए तो प्रेम जितने आसानी से आया ,उतनी ही आसानी से उड़ भी जाएगा। मैंने यकीन को प्रेम के रेशम में लपेटा ही इसलिए है कि तुम लुढ़कते फिसलते भी उसे संजोने का हुनर सीख लो। हर दरार हर सुराख़ से बचाए रखो। यकीन भौंरा है । प्रेम की पंखुड़ी से ढक कर रखना। मरते दम तक। तुम प्रेम नहीं मेरा यकीन बचाना । मेरे मरने तक।
मूल प्रकाशनKalpana Pandey का Facebook संग्रह